फिर विवादों में आया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, जेसन गिलेस्पी ने लगाए सनसनीखेज आरोप; जानें क्यों?
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान टेस्ट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफे की असली वजह बताई है। उनका कहना है कि टीम के प्रदर्शन नहीं, बल्कि PCB के रवैये, संवाद की कमी और बिना जानकारी लिए गए फैसलों के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।