भारत को मिला तीसरा गोल्ड… फिर भी मेडल टैली में पीछे क्यों रह गई टीम इंडिया? वजह कर देगी हैरान

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने सातवें दिन शानदार प्रदर्शन किया। पैरा एथलीट दिलीप महादू गावित ने गोल्ड और मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर जीतकर भारत का पदक खाता 15 तक पहुंचा दिया। हालांकि पदक तालिका में भारत अभी आठवें स्थान पर है। आने वाले दिनों में और पदकों की उम्मीद है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 July 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारतीय पैरा एथलीट दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वहीं, लंबी कूद के स्टार खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम 10 पदक पक्के कर लिए हैं।

भारत के खाते में 3 गोल्ड समेत कुल 15 पदक

इन उपलब्धियों के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 15 हो गई है। भारत ने अब तक तीन स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं। हालांकि इतने पदकों के बावजूद भारतीय दल पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है।

Kushinagar: “सावधान! गंडक नदी किनारे न जाएं…” कुशीनगर के राजपुर घाट पर मगरमच्छ दिखने से हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया का पदक तालिका में दबदबा जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 47 स्वर्ण, 21 रजत और 35 कांस्य समेत कुल 103 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया हुआ है।

कनाडा 14 स्वर्ण, 11 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 39 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड कुल 56 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

मेजबान स्कॉटलैंड नौ स्वर्ण सहित कुल 23 पदकों के साथ चौथे नंबर पर है। नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका और मलयेशिया भी भारत से आगे चल रहे हैं।

यूपी में कम होगा प्रदूषण और आसान होगा सफर, जानिए किन-किन 18 शहरों में शुरू होगी नई AC बस सेवा?

भारत को तीन खिलाड़ियों ने दिलाए स्वर्ण पदक

भारत के तीनों स्वर्ण पदक अलग-अलग खेलों से आए हैं।

  • मीराबाई चानू – महिला 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग
  • शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स महिला शॉट पुट F57
  • दिलीप महादू गावित – पैरा एथलेटिक्स पुरुष 100 मीटर T47

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है पदकों की संख्या

भारतीय दल के लिए अभी प्रतियोगिता खत्म नहीं हुई है। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बनी हुई है। खासकर मुक्केबाजी में कई खिलाड़ियों के सेमीफाइनल तक पहुंचने से भारत के पदक बढ़ने की संभावना और मजबूत हो गई है।

Location :  New Delhi

Published :  30 July 2026, 1:44 PM IST

Advertisement