Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में पांचवें दिन छाया भारत; 1 गोल्ड समेत जीते 6 मेडल, पदकों की संख्या पहुंची 10
2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के 5वें दिन भारतीय एथलीटों ने 6 मेडल जीतकर कुल मेडल की संख्या 10 पहुंचा दी। शर्मिला धनखड़ ने पैरा-शॉट पुट में ऐतिहासिक गोल्ड जीता, जबकि सर्वेश कुशारे, ज्ञानेश्वरी और अजय बाबू ने सिल्वर हासिल किया। बिंद्यारानी और शिल्पा को ब्रॉन्ज मिला, वहीं बॉक्सरों ने भी क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई।