Asian Games 2026: कुराश रिंग में छाई भारत की बेटी पिंकी बलहारा, दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को 3-0 से चटाई धूल

एशियन गेम्स में पिंकी बलहारा ने महिला 78 किग्रा कुराश स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को 3-0 से हराकर भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। अब उनकी नजरें गोल्ड मेडल पर हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 28 September 2026, 9:45 AM IST
google-preferred

New Delhi: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को भारत की स्टार खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने महिला 78 किग्रा कुराश वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने शानदार दांव-पेच से इतिहास रच दिया।

पिंकी ने दक्षिण कोरिया की मजबूत दावेदार लिम गाराम को 3-0 के एकतरफा अंतर से हराकर भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक (Bronze Medal) पक्का कर लिया है। इस धमाकेदार जीत के साथ ही उन्होंने साबित कर दिया है कि वे केवल मेडल जीतने नहीं, बल्कि इस बार सोने पर कब्जा जमाने उतरी हैं।

रिंग में दिखाया दबदबा: विरोधी को नहीं दिया एक भी मौका

27 वर्षीय पिंकी बलहारा ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक और रणनीतिक रुख बनाए रखा। उन्होंने पूरे मुकाबले में कोरियाई खिलाड़ी लिम गाराम को एक भी अंक हासिल करने का मौका नहीं दिया। पिंकी की मजबूत पकड़ और रक्षात्मक तकनीक के आगे लिम बिल्कुल बेबस नजर आईं।

Asian Games 2026: वॉलीबॉल में भारत का दबदबा ,हांगकांग को 3-0 से रौंदकर लगातार दर्ज की दूसरी जीत

पिंकी ने मैच का निर्णायक अंक 'चाला' के जरिए हासिल किया। कुराश खेल में 'चाला' तब दिया जाता है जब कोई खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वी को सफलतापूर्वक नीचे गिरा देता है, भले ही दांव पर उसका पूरी तरह नियंत्रण न हो।

जकार्ता का अधूरा सपना पूरा करने की तैयारी

पिंकी बलहारा का एशियन गेम्स से पुराना और बेहद खास नाता रहा है। साल 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में, जब कुराश खेल को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था, तब पिंकी ने 52 किग्रा वर्ग में भारत के लिए रजत पदक (Silver Medal) जीता था।

आठ साल बाद, वजन वर्ग बदलकर 78 किग्रा में उतरने के बावजूद उनका जज्बा कम नहीं हुआ है। इस बार उनका एकमात्र लक्ष्य अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए भारत की झोली में स्वर्ण पदक डालना है।

Asian Games 2026: स्क्वॉश में अभय सिंह ने जीता सिल्वर, आर्चरी की सभी 6 टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

सेमीफाइनल में फिर दक्षिण कोरियाई चुनौती

कम से कम कांस्य पदक अपने नाम कर चुकीं पिंकी बलहारा का सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है। सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को ही उनका सामना एक बार फिर दक्षिण कोरिया की ही एक अन्य दिग्गज खिलाड़ी सुमिन मो से होना है।

पिंकी जिस फॉर्म में हैं और जिस आत्मविश्वास से खेल रही हैं, उससे पूरे देश को उम्मीद है कि वे सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाएंगी और भारत के राष्ट्रगान की गूंज खेल के मैदान में सुनाएंगी।

Location :  New Delhi

Published :  28 September 2026, 9:45 AM IST

Advertisement