कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी, जानिए कौन हैं उनकी पत्नी? और विवाह समारोह की खास बातें

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के ताज होटल में हो रही है। उनकी पत्नी एक साधारण परिवार से आती हैं। विवाह में भाग लेने के लिए कई प्रमुख साधु-संत और कलाकार मौजूद होंगे। इस शादी को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। आईये जानते हैं शादी समारोह से जुड़ी कुछ खास बातें

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 December 2025, 4:11 PM IST
google-preferred

Jaipur: भारत के प्रमुख कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। लोग जानने के लिए बेताब हैं कि इंद्रेश उपाध्याय महाराज की जीवन संगिनी कौन होंगी। अब उनकी शादी की तारीख और सभी जानकारियां सामने आ गई हैं। इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के प्रसिद्ध ताज होटल आमेर में होगी।

कौन हैं होने वाली दुल्हन?

इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा है, जो हरियाणा के यमुनानगर से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान में शिप्रा और उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में रहते हैं। शिप्रा के पिता हरेंद्र शर्मा, जो एक पूर्व पुलिस अधिकारी (DSP) रहे हैं, उनका परिवार काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। हालांकि, इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी की तस्वीर अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

पुतिन का भारत आगमन: PM Modi संग निजी डिनर से शुरू होगा ऐतिहासिक दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

शादी में शामिल होंगी प्रमुख हस्तियां

शादी की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं और इस खास अवसर पर कई प्रमुख साधु-संत और कलाकार भाग लेंगे। इस विवाह संस्कार में बाबा बागेश्वर, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, राजेंद्र दास महाराज और कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तित्व शामिल होंगे। प्रसिद्ध सिंगर बी प्राक भी इस शादी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News (@dynamitenews)

बेहद खास है शादी का कार्ड

इस भव्य विवाह समारोह के कार्ड में एक खास वैदिक-आध्यात्मिक थीम दी गई है, जो इसे अन्य शादियों से अलग बना रही है। बताया जा रहा है कि कार्ड के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। कार्ड पर श्रीनाथजी की तस्वीर भी छपी है, जो शादी के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाती है।

हल्दी-संगीत की रस्में पूरी

विवाह के आयोजन से पहले, मंगलवार को वृंदावन में इंद्रेश उपाध्याय जी की हल्दी और संगीत की रस्में धूमधाम से पूरी की गईं। बुधवार को उनकी भव्य बारात निकाली गई, जिसमें इंद्रेश जी दूल्हे के रूप में घोड़ी पर सवार हुए थे। इस मौके पर उनकी भतीजी भी उनके साथ घोड़ी पर बैठी थीं। बाराती हाथों में बांके बिहारी जी का निशान थामे हुए थे, जो इस विशेष मौके की धार्मिक और सांस्कृतिक गूंज को बढ़ा रहे थे।

4 दिसंबर का महा-उपाय: आज नामुमकिन इच्छा भी होगी पूरी!, सिर्फ छोटा-सा काम कर मिलेगा बड़ा इनाम

कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय?

इंद्रेश उपाध्याय की उम्र अभी 28 वर्ष है और उनका जन्म 7 अगस्त 1997 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में हुआ था। वह कथावाचक कृष्ण चंद्र शास्त्री महाराज के बेटे हैं। इंद्रेश उपाध्याय जी की शिक्षा और आध्यात्मिक दृष्टिकोण ने उन्हें देश-विदेश में एक प्रमुख नाम बना दिया है।  हालांकि इंद्रेश उपाध्याय जी की तरफ से शादी के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके भक्त सोशल मीडिया पर लगातार शादी से जुड़ी वीडियोज और तस्वीरें साझा कर रहे हैं। 

Location : 
  • Jaipur

Published : 
  • 4 December 2025, 4:11 PM IST