70 साल के च्चा ने 22 वर्षीय युवती से की शादी, दुल्हन की गोद में लेटकर खिंचवाए फोटोज

रावलपिंडी में 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से शादी की। दोनों के बीच 48 साल का उम्र अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी का फोटोशूट और गाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 4 March 2026, 1:44 AM IST
google-preferred

New Delhi: एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर तूफान मचा रही है। 70 साल के हकीम बाबर ने 22 साल की युवती से निकाह किया है और दोनों के बीच 48 साल का उम्र का फासला इंटरनेट पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। शादी के बाद सामने आए प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट और वीडियो ने इस रिश्ते को वायरल ट्रेंड में बदल दिया है।

फोटोशूट और गाने का वीडियो बना चर्चा का कारण

निकाह के बाद कपल ने पारंपरिक अंदाज में फोटोशूट करवाया। दुल्हन लाल जोड़े में सजी नजर आई, जबकि दूल्हे ने शेरवानी पहन रखी थी। एक वायरल क्लिप में दुल्हन फिल्म Ek Tha Tiger के मशहूर गाने Dil Diyan Gallan को गाती दिखती हैं और दूल्हा भी सुर में सुर मिलाते नजर आता है। यह वीडियो जैसे ही X (ट्विटर) और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर पहुंचा, देखते ही देखते हजारों बार शेयर हो गया।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। कुछ यूजर्स ने कपल के आत्मविश्वास और खुलेपन की सराहना की। उनका कहना है कि अगर दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं तो इसमें किसी को दखल देने का हक नहीं है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने उम्र के बड़े अंतर को लेकर तंज कसे और मीम्स की बाढ़ आ गई। पाकिस्तान से लेकर भारत तक इस शादी पर मजाकिया कमेंट्स और रिएक्शन की भरमार देखने को मिल रही है।

“उम्र सिर्फ एक नंबर है”

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हकीम बाबर ने कहा है कि यह शादी दोनों की रजामंदी से हुई है। उनका कहना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली चीज आपसी समझ और भरोसा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी तलाकशुदा हैं और यह फैसला सोच-समझकर इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार लिया गया है। यह मामला पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुई

सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग शादी

रावलपिंडी की यह शादी सिर्फ उम्र के अंतर की वजह से नहीं, बल्कि कपल के कॉन्फिडेंस और उनके फोटोशूट की वजह से चर्चा में है। समर्थन हो या विरोध, फिलहाल यह पाकिस्तान की सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग शादी बन चुकी है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा थमती नजर नहीं आ रही।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 March 2026, 1:44 AM IST

Advertisement
Advertisement