हिंदी
केरोसिन ऑयल के गोदाम में लगी आग भीषण
Jaipur: जयपुर के गलता गेट इलाके में स्थित केरोसिन आयल के स्टॉक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के एक घंटे बाद तक आग पर काबू नहीं पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
घटना गलता गेट इलाके की कल्लन शाह कॉलोनी की है।
जानकारी के अनुसार सरकारी दुकान पर बिकने वाले केरोसिन आयल का स्टॉक इस गोदाम में रखा हुआ था। इसी दौरान किन्हीं कारणों से आग लग गई और गोदाम में रखे समान में ब्लास्ट होने लगा। भीषण आग और ब्लास्ट की वजह से गोदाम की छत उड़ गई। आसपास के कई घरों को खाली कराया जा रहा है।
फिलहाल, मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई हैं। प्रशासन की कोशिश आग को फैलने से रोकने का प्रयास कर रही हैं। केरोसिन आयल की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया। हादसे के बाद से आसपास का इलाका धुएं से भर गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
Location : Jaipur
Published : 29 October 2025, 8:45 PM IST