जोधपुर फैक्ट्री अग्निकांड का खौफनाक मंजर, धमाके के बाद 13 फायरकर्मी अस्पताल पहुंचे

जोधपुर के बासनी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील रसायनों ने आग को और विकराल बना दिया, जिसके बाद कई धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 September 2026, 6:04 AM IST
google-preferred

Jodhpur: राजस्थान के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई।  इस दौरान फैक्ट्री में रखा एक केमिकल का टैंक फट गया। जिसके चलते फायर ब्रिगेड के एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए पहले एम्स लाया गया जहां से उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल स्थित बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार कारखाना परिसर में रखे ज्वलनशील रसायन के ड्रमों में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और कई विस्फोट हुए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां और करीब 35 लोगों का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तभी अचानक बिल्डिंग की छत से एक भारी पत्थर सीधे नीचे रखे केमिकल के ड्रम पर आ गिर गया। पत्थर के गिरते ही ड्रम में भीषण धमाका हो गया और आग की चपेट में आने से 14 दमकलकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों की पहचान

घायलों में दमकलकर्मी दुर्गेश (उम्र 25 वर्ष), प्रेम तंबोली (20 वर्ष), प्रवीण शर्मा (25 वर्ष), विनय पुरोहित (22 वर्ष), कुणाल (25 वर्ष), आसिफ खान (33 वर्ष), जोगाराम (30 वर्ष), सुमित (22 वर्ष), मोहम्मद हनीफ (50 वर्ष), अविनाश (40 वर्ष), प्रकाश (25 वर्ष), प्रदीप (23 वर्ष), सुरेंद्र (22 वर्ष) और दिनेश (40 वर्ष) शामिल हैं।

धमाके के बाद मची अफरा-तफरी

धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल फायरकर्मियों को तुरंत वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए एम्स जोधपुर ले जाया गया। हालांकि, एम्स में बर्न यूनिट उपलब्ध नहीं होने के कारण सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Asian Games 2026: भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम ने जीता ब्रॉन्ज; चीन से 1-3 से हारी टीम

दो-तीन दिन पहले ही फैक्ट्री में आया था केमिकल

बताया जा रहा है कि एसआर केमिकल फैक्ट्री में दो-तीन दिन पहले ही नया केमिकल लाया गया था। इस केमिकल का इस्तेमाल हैंडीक्राफ्ट और इंडस्ट्रियल काम में किया जाता है। इसी दौरान फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई।

IPL Auction 2027: खत्म हुआ इंतजार! गोवा में लगेगी खिलाड़ियों की बोली, BCCI ने किया बड़ा ऐलान

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फैक्ट्री में किस तरह के केमिकल रखे हुए थे। उनका उपयोग किया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. फैक्ट्री संचालक से भी पूछताछ की जाएगी।अगर नियमों की पालना नहीं हुई है तो कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Jodhpur

Published :  24 September 2026, 5:43 AM IST

Advertisement