हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Sikar: राजस्थान के सीकर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस को घटना स्थल से 10 पैकेट जहर मिला है, जिनमें से आठ को खा लिया गया। पुलिस ने मौके से लिक्विड जहर भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, फ्लैट पिछले एक सप्ताह से बंद था और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। बिल्डिंग के दूसरे लोगों ने बदबू की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस जैसे ही फ्लैट पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर से बदबू आ रही थी। पुलिस किसी तरह फ्लैट के अंदर घुसी और जाकर देखा तो वहां लाश में सड़ चुकी थी और काली पड़ गई थी।
शुरुआती जांच में पुलिस इसे पारिवारिक विवाद या परेशानी की वजह से उठाया गया कदम मान रही है। मृतकों की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी भी इस आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई हैं। इस घटना ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है।
Location : Sikar
Published : 12 October 2025, 5:17 AM IST