हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Kolkata: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों, खासकर कोलकाता और दक्षिण बंगाल के जिलों में तेज बारिश, बिजली चमकने और आंधी की चेतावनी जारी की है।
राज्य में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होना है, जहां प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं। ऐसे में खराब मौसम आयोजन के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है।
West Bengal CM: विवादों से पुराना नाता, TMC में लगाई सबसे बड़ी सेंध, शुभेंदु अधिकारी का अनसुना सच
मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
आईएमडी ने बताया है कि 13 मई तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लगातार बदलते मौसम ने प्रशासन और आयोजनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
पिछले साल जहां मई में बंगाल भीषण गर्मी और लू की चपेट में था वहीं इस बार मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद से राज्य में लगातार बारिश हो रही है।
कोलकाता का न्यूनतम तापमान गिरकर 20.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है।
West bengal CM: बंगाल हुआ भगवामय, शुभेंदु होंगे बंगाल के नए अधिकारी, हुबली में आखिरकार खिला कमल
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 मई के बाद बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके असर से उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।
इसके अलावा अंडमान क्षेत्र में मानसून के समय से पहले पहुंचने के संकेत भी मिल रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल देशभर में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
Location : Kolkata
Published : 8 May 2026, 6:35 PM IST
Topics : CM Oath Ceremony IMD Rain Alert weather West Bengal