Akhilesh Yadav Daughter Case: अखिलेश यादव की बेटी से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, एक की माफी तो कई में खलबली

अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक और अमर्यादित पोस्ट प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एफआईआर के आधार पर मेटा से आरोपितों के फेसबुक अकाउंट की जानकारी मांगी गई है। मामले में एक आरोपित ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 June 2026, 7:58 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित भ्रामक और अमर्यादित पोस्ट के मामले में पुलिस ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर तकनीकी और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा से भी आवश्यक जानकारी मांगी गई है।

शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

बताया गया कि इंटरनेट मीडिया पर अखिलेश यादव की बेटी से जुड़ी कुछ आपत्तिजनक पोस्ट और तस्वीरें प्रसारित की गई थीं। इस मामले को लेकर सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता प्रवीण यादव ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि सोशल मीडिया पर तथ्यहीन और भ्रामक सामग्री प्रसारित कर अखिलेश यादव और उनके परिवार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मेटा से मांगी गई फेसबुक अकाउंट की जानकारी

मामले की जांच कर रहे साइबर सेल के अधिकारियों ने एफआईआर का हवाला देते हुए मेटा के अमेरिका स्थित मुख्यालय को पत्र भेजा है। पुलिस ने आरोपितों के फेसबुक अकाउंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी हैं। इनमें यूजर आईडी, आईपी एड्रेस और अकाउंट के संचालन संबंधी तकनीकी विवरण शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

Vision India PDA में अखिलेश यादव के कई बड़े ऐलान, बोले- जनता की राय से तय होगा हमारा 2027 का चुनावी एजेंडा

आरोपित ने मांगी सार्वजनिक माफी

मामले में नामजद आरोपितों में से एक नागेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो और लिखित संदेश जारी कर माफी मांगी है। उसने स्वीकार किया कि उसने अखिलेश यादव की बेटी से संबंधित एक पोस्ट साझा की थी, लेकिन बाद में जानकारी भ्रामक होने का पता चलने पर उसे हटा दिया। अपने संदेश में उसने कहा कि किसी भी बहन-बेटी के बारे में तथ्यहीन सामग्री साझा करना गलत है और यदि उसकी पोस्ट से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान! SIT जांच पर उठाए सवाल, योगी सरकार को घेरा

पुलिस जुटा रही अन्य साक्ष्य

पुलिस तकनीकी जांच के साथ-साथ अन्य स्रोतों से भी आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की चर्चाएं भी सामने आई हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  15 June 2026, 7:58 PM IST

Advertisement