हिंदी
शुभेंदु ने बांटे मंत्रालय (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नवगठित राज्य मंत्रिमंडल में पांच मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को महत्वपूर्ण विभाग सौंपे। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद नई सरकार के कामकाज को औपचारिक रूप से गति मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह विभाग अपने पास रखा है। नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को नवगठित मंत्रिमंडल की पहली बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को ग्रामीण विकास (पंचायत) और प्राणी विकास विभाग की कमान सौंपी है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ नगर निगमों का महत्वपूर्ण प्रभार भी दिया गया है।
DN Exclusive: सरकारी यात्राओं में Fuel Austerity Strategy पर पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा बयान
निशीथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं क्षुदीराम टुडू को आदिवासी विकास मंत्री नियुक्त किया है। उनका मुख्य काम आदिवासी बहुल क्षेत्रों में योजनाओं को पहुंचाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना होगा।
अशोक कीर्तनिया को भी अहम भूमिका दी गई है। उन्हें खाद्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके कंधों पर राज्य में खाद्य आपूर्ति को सुचारू रखने और राशन व्यवस्था को ठीक करने का काम होगा। इस तरह सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं।
9 मई को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शपथ ली थी। साथ ही पांच मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।
कई केंद्रीय योजनाओं में शामिल होगा राज्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री कृषक बीमा योजना, पीएम श्री योजना, विश्वकर्मा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और उज्ज्वला योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।
Location : Kolkata
Published : 11 May 2026, 8:53 PM IST
Topics : Kolkata suvendu adhikari cabinet west bengal cabinet allocation west bengal ministers portfolio