नुक्कड़ नाटकों के जरिए जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा की ‘नमो सेवा गाथा’, सुल्तानपुर में होगा 150 नुक्कड़ नाटक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिले में चलाएगी व्यापक जनसंपर्क अभियान।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 20 September 2026, 6:16 PM IST
google-preferred

Sultanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजपा जिले में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी। पार्टी के अनुसार, 2 अक्टूबर तक जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 150 ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही पांच स्थानों पर नाट्य मंचन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है। सुशासन, पारदर्शिता, अंत्योदय और जनकल्याण को केंद्र में रखकर देश को विकास की नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के संकल्प में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

दिल्ली में SIR से मचा हलचल! 33 लाख को नोटिस, आडवाणी और केजरीवाल समेत कई बड़े नाम शामिल

25 से 30 मिनट के होंगे नुक्कड़ नाटक

सुशील त्रिपाठी ने बताया कि ‘नमो सेवा गाथा- अनकही कहानियां’ के तहत 25 से 30 मिनट की अवधि वाले नुक्कड़ नाटक पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों, विद्यालयों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इन प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

आखिर किसने दी नोएडा पुलिस को चुनौती? एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट ब्लैक कारों का काफिला, योगी के दौरे के दिन VIDEO वायरल

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 30-30 नाटक

उन्होंने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्थान पर नाट्य मंचन होगा। वहीं, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30-30 नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इस तरह जिले में कुल 150 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन प्रस्तावित है।

17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

भाजपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक, सेवा संकल्प अभियान विभिन्न चरणों में 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े संदेशों को साझा करेंगे।

“संगठन की कमान अब इन चेहरों के हाथ”, भाजपा ने बरेली मंडल में बदले प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस का संयोजन भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने किया। इस दौरान संदीप सिंह, आलोक आर्य, आनंद द्विवेदी, आशीष सिंह रानू और राहुल भान मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Sultanpur

Published :  20 September 2026, 6:16 PM IST

Related News

Advertisement