दिल्ली में SIR से मचा हलचल! 33 लाख को नोटिस, आडवाणी और केजरीवाल समेत कई बड़े नाम शामिल

दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत करीब 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इस सूची में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 20 September 2026, 5:47 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत करीब 33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से कराए गए सत्यापन के दौरान मतदाता विवरणों में कथित विसंगतियां सामने आने के बाद इन मतदाताओं को नोटिस के लिए चिह्नित किया गया है। इस सूची में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

आखिर किसने दी नोएडा पुलिस को चुनौती? एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट ब्लैक कारों का काफिला, योगी के दौरे के दिन VIDEO वायरल

आडवाणी और परिवार के सदस्यों को भी नोटिस

98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी, उनकी बेटी प्रतिभा और बहू गीतिका को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार इनके नाम वर्ष 2002 की विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता सूची से मेल नहीं पाए। वहीं, आडवाणी के बेटे जयंत की मैपिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। ये सभी नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं।

सिसोदिया, पत्नी और बेटे का नाम भी सूची में

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा और बेटे मीर को भी नोटिस मिला है। अधिकारियों के अनुसार, मीर के नोटिस में माता-पिता के नाम में विसंगति और सीमा के नोटिस में उनके अपने नाम में बेमेल को कारण बताया गया है।

“वीडियो कॉल के बाद बढ़ी चिंता…”, दरोगा पति ने पड़ोसी को भेजा, फ्लैट में मृत मिली अधिवक्ता पत्नी

रेखा गुप्ता की प्रविष्टि सत्यापन के बाद मान्य

सूची में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नाम भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रविष्टि को मान्य कर दिया गया है। उनकी प्रविष्टि को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सुरक्षित रखा गया है। अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होगी।

“संगठन की कमान अब इन चेहरों के हाथ”, भाजपा ने बरेली मंडल में बदले प्रभारी, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

33.13 लाख मतदाताओं को नोटिस के लिए किया गया चिह्नित

30 जून से 17 अगस्त के बीच घर-घर सत्यापन अभियान चलाया गया था। इस दौरान प्रत्येक मतदाता को गणना फॉर्म जमा करना था। मसौदा सूची में शामिल करीब 97 लाख मतदाताओं में से 33.13 लाख मतदाताओं को फॉर्म में मिली विसंगतियों के कारण नोटिस के लिए चिह्नित किया गया। इनमें से अब तक 31.63 लाख से अधिक नोटिस दिए जा चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही संबंधित नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। मतदाताओं को अपने जवाब और जरूरी दस्तावेज संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के पास 29 अक्टूबर तक जमा कराने होंगे। वहीं, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का चरण 30 सितंबर को समाप्त होगा।

 

Location :  New Delhi

Published :  20 September 2026, 5:47 PM IST

Related News

Advertisement