Sawan First Somwar 2026: पहली बार रख रहे हैं सावन सोमवार व्रत?, जानिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही पहले सोमवार के व्रत की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शिव भक्ति के इस पावन पर्व पर पूजा के साथ-साथ सही खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जानिए सावन सोमवार व्रत के दौरान किन चीजों से परहेज करना चाहिए और क्या खाना सेहत के लिए फायदेमंद है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 2 August 2026, 6:37 PM IST
google-preferred
1 / 7 \"Zoom\"सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही हर तरफ 'हर-हर महादेव' की गूंज सुनाई देने लगती है। श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन के हर सोमवार को पूरे भक्ति भाव से व्रत रखते हैं। कल सावन का पहला सोमवार है, जो हर शिव भक्त के लिए खास है।  इस दिन भक्त पूजा-पाठ और रीति-रिवाजों के साथ-साथ अपने खान-पान का भी खास ध्यान रखते हैं। अगर आप भी इस बार सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो आइए जानते हैं किन चीजों से परहेज करना चाहिए। (Img: AI)
2 / 7 \"Zoom\"साधारण नमक से बचें  व्रत का खाना बनाते समय इस्तेमाल होने वाले साधारण नमक खाने से बचें। आप इसकी जगह पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। (Img: Canva)
3 / 7 \"Zoom\"प्याज और लहसुन न खाएं  अक्सर आपने सुना होगा कि व्रत के दौरान प्याज और लहसुन से परहेज रखने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत के दौरान तामसिक भोजन से परहेज किया जाता है। इसलिए प्याज और लहसुन का सेवन नहीं किया जाता है। (Img: Canva)
4 / 7 \"Zoom\"मांसाहारी भोजन और शराब से दूर रहें  अगर आप सावन का व्रत रख रहे हैं, तो मांस, मछली, अंडे और शराब का सेवन भूलकर भी न करें। माना जाता है कि इन चीजों का सेवन करने से व्रत की पवित्रता भंग होती है। (Img: Canva)
5 / 7 \"Zoom\"गेहूं, चावल और दालों से बचें  सावन सोमवार के व्रत में गेहूं, चावल, दालें, मैदा और बेसन जैसे आम अनाज और दालें नहीं खाई जाती हैं। इसके जगह आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें खा सकते हैं। (Img: Canva)
6 / 7 \"Zoom\"आप क्या खा सकते हैं?  अगर आप पहली बार सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं, तो इस दौरान आप फल, दूध, दही, साबूदाना, आलू, पनीर, मखाना, शकरकंद, नारियल और सूखे मेवे खा सकते हैं। ये सभी चीजें लंबे समय तक शरीर में ताकत बनाए रखते हैं। (Img: Canva)
7 / 7 \"Zoom\"यह बात ध्यान में रखें  व्रत के नियम अलग-अलग घरों और इलाकों में अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए अपने परिवार की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं का पालन करें। अगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या कोई और मेडिकल समस्या है, तो व्रत रखने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। (Img: Canva)

Location :  New Delhi

Published :  2 August 2026, 6:05 PM IST

Advertisement