Gorakhpur: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बीजेपी पर बड़ा बयान, जानिये क्या बोले?

गोरखपुर में ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयान दिया है। 

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 3 May 2026, 11:54 AM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ज्योतिषपीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान BJP के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। 
2 / 6 \"Zoom\"इस दौरान उन्होंने रामधाम निर्माण, गौ-रक्षा और बूचड़खानों को बंद कराने जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि नीतियों से है।
3 / 6 \"Zoom\"यह कार्यक्रम रविवार सुबह शुरू हुआ, जब शंकराचार्य ने अपनी 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की।
4 / 6 \"Zoom\"इस यात्रा की शुरुआत गोरखपुर के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद की गई। इसके बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
5 / 6 \"Zoom\"शंकराचार्य ने प्रेस वार्ता में कहा कि वह 3 लाख रामधामों के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश में बूचड़खानों को बंद कराया जाएगा। गो-सेवा और गो-रक्षा उनके आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “योगी आदित्यनाथ से हमारा कोई व्यक्तिगत विरोध नहीं है, लेकिन उनकी नीतियों का हम विरोध करते हैं।”
6 / 6 \"Zoom\"उनका कहना था कि यह यात्रा और अभियान गौ-रक्षा, धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है, इसलिए उन्होंने यहीं से यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 May 2026, 11:50 AM IST

Advertisement