Parenting Mistakes: बच्चे की लंबाई रोक सकती हैं माता-पिता की ये 5 गलतियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान

अगर आपके बच्चे की लंबाई उम्र के अनुसार नहीं बढ़ रही है तो इसकी वजह सिर्फ जेनेटिक्स नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। 5 ऐसी आदतों के बारे में बताया है जो बच्चों की ग्रोथ और हाइट को प्रभावित कर सकती हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 12 July 2026, 3:28 PM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"कई माता-पिता इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे की लंबाई उम्र के अनुसार नहीं बढ़ रही। उन्हें डर रहता है कि कहीं बच्चा अपने हमउम्र बच्चों से छोटा न रह जाए। कई बार किसी बीमारी से ज्यादा रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें बच्चों की ग्रोथ को प्रभावित करती हैं। समय रहते इन्हें सुधारकर बेहतर परिणाम पाए जा सकते हैं। (Img- Pinterest)
2 / 5 \"Zoom\"सबसे बड़ी गलती बच्चों को देर रात तक जागने देना है। पर्याप्त और समय पर नींद न मिलने से शरीर में ग्रोथ हार्मोन का स्राव कम हो सकता है। यही हार्मोन बच्चों की लंबाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। लगातार देर से सोने वाले बच्चों की हाइट एक स्तर के बाद रुक भी सकती है। (Img- Pinterest)
3 / 5 \"Zoom\"जरूरत से ज्यादा शुगर वाली डाइट भी बच्चों की ग्रोथ पर असर डालती है। पैक्ड फूड, सॉफ्ट ड्रिंक और प्रोसेस्ड जूस में मौजूद अधिक शुगर शरीर में शुगर स्पाइक पैदा करती है, जिससे ग्रोथ हार्मोन का स्राव प्रभावित होता है। इसलिए बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन देना बेहद जरूरी है। (Img- Pinterest)
4 / 5 \"Zoom\"केवल ज्यादा दूध पिलाना भी पर्याप्त नहीं है। यदि बच्चे के शरीर में विटामिन-डी की कमी है तो कैल्शियम ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाएगा। ऐसे में दूध का पूरा लाभ नहीं मिलता। इसलिए समय-समय पर विटामिन-डी की जांच करवानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना चाहिए। (Img- Pinterest)
5 / 5 \"Zoom\"शारीरिक गतिविधियों की कमी भी बच्चों की लंबाई प्रभावित कर सकती है। मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर अधिक समय बिताने से बच्चे खेलकूद से दूर हो जाते हैं, जिससे शरीर का सामान्य विकास प्रभावित होता है। रोजाना आउटडोर खेल, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित दिनचर्या अपनाकर बच्चों की बेहतर ग्रोथ सुनिश्चित की जा सकती है। (Img- Pinterest)

Location :  New Delhi

Published :  12 July 2026, 3:28 PM IST

Advertisement