उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जजों का ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा शनिवार को जजों के तबादले की बड़ी खबर सामने आयी है। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से तबादलों के बाबत नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 August 2025, 1:14 PM IST
google-preferred

Nainital: नैनीताल हाईकोर्ट ने प्रदेश स्तर पर बड़े पैमाने पर जजों के तबादले किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

देखिए तबादला सूची

तबादला सूची के अनुसार इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल को उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। नेहा कुशावाहा को उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल के सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश को ऊधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल स्थानांतरित किया गया है। बीनू गुलयानी को अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की नियुक्त किया गया है।

शमा परवीन अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। रमेश चंद्र, सिविल जज सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नत किया गया है।

मीनाक्षी शर्मा को जिला उत्तरकाशी में सिविल जज (सीनियर डिविजन) कैडर में पदोन्नत किया गया है। शालिनी दादर को सिविल जज (जूनियर डिविजन) उत्तरकाशी के पद पर तैनात किया गया है। सांची अग्रवाल अतिरिक्त सिविल जज डोईवाला जिला देहरादून के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

शुभांगी गुप्ता न्यायिक मजिस्ट्रेट 11 को नैनीताल भेजा गया है। आशीष तिवारी सिविल जज को खटीमा भेजा गया है।
अवंतिका सिंह चौधरी, जिला हरिद्वार नियुक्त किया गया है। विवेक शर्मा द्वितीय अपर सिविल को उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है।

Nainital News: नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईटीआई गैंग के Mastermind समेत चार दबोचे

उपाधी सिंघल, द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन को हरिद्वार भेजा गया है। इशांक तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) को कल्पना के स्थान पर देहरादून नियुक्त किया गया है। हिना कौसर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश देहरादून नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर सभी जजों को अपना काम तत्काल प्रभाव से ग्रहण करने का आदेश दिया है।

Uttarakhand: देहरादून में लल्लन गैंग के सरगना समेत 2 गिरफ्तार, पुरानी चोरियों का खोलेंगे राज

कोर्ट ने  जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली को निर्देश दिया है कि वे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कर्णप्रयाग, जिला चमोली के न्यायालय में नियमित पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रतिमाह एक सप्ताह के लिए कर्णप्रयाग, जिला चमोली में कैम्प कोर्ट आयोजित करें।

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 23 August 2025, 1:14 PM IST