Uttarakhand: दीपावली से पहले शिक्षकों को तोहफा, हाईकोर्ट ने एलटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक हटाई
नैनीताल हाईकोर्ट से बुधवार को एलटी शिक्षकों के लिए राहत की खबर सामने आयी है। कोर्ट ने सहायक अध्यापक एलटी में चयनित अभ्यर्थियों को विभागीय नियुक्ति पत्र देने पर लगी रोक हटा दी है। जिससे मई 2025 से नौकरी की बाट जोह रहे चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।