मनोज कुमार गुप्ता बने नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 15वें  मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

उत्तराखंड को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से) ने उन्होने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने राज्य के 15वें  मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 January 2026, 1:14 PM IST
google-preferred

देहरादून: मनोज कुमार गुप्ता नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। उन्होंने राजधानी के लोक भवन में 15वें  मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे राज्य के 15वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित उत्तराखंड के कई न्यायाधीश भी मौजूद रहे।

चीफ जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र के शुक्रवार को रिटायरमैंट के बाद वे राज्य के अगले चीफ जस्टिस बने। वे इलाहबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

इससे पहले कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 8 जनवरी को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले, न्यायमूर्ति गुप्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायाधीश थे।

उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल में उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक होगा। वे  आठ अक्टूबर, 2026 को रिटायर होंगे।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1964 को हुआ। उन्होंने 1987 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 6 दिसंबर 1987 को उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वकालत के दौरान उनकी मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक और किराया नियंत्रण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों पर विशेषज्ञता रही।

न्यायिक करियर

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने। इसके बाद 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 22 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक जस्टिस गुप्ता ने इलाहाबाद कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था।

इलाहाबाद हाई कोर्ट में दूसरे सीनियर जस्टिस

जस्टिस एमके गुप्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट में दूसरे सबसे सीनियर न्यायाधीश थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस संबंध में घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जस्टिस गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। जस्टिस गुप्ता का लॉ करियर शानदार रहा है।

सिद्धार्थ शाह बने एडिशनल जस्टिस

उत्तराखंड हाई कोर्ट में एडवोकेट सिद्धार्थ साह को एडिशनल जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को उन्होंने हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण की। उन्हें चीफ जस्टिस जी नरेंदर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनकी नियुक्ति के साथ ही हाई कोर्ट में जजों की संख्या अब 10 हो गई है।

 

Location : 
  • Nainital

Published : 
  • 10 January 2026, 2:24 PM IST

Advertisement
Advertisement