हिंदी
जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। राजधानी के लोकभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में आज वह शपथ लेंगे। अक्टूबर तक वे इस पद पर रहेंगे। नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र के रिटायर के बाद वे अगले चीफ जस्टिस होंगे।
जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
Nainital: उत्तराखंड हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है। नैनीताल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को अपने पद से रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायरमैंट के बाद न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे।
गुरुवार 8 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति ने उनको उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता अभी तक उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट प्रयागराज उच्च न्यायालय में बतौर जस्टिस नियुक्त थे।
वे 8 अक्टूबर 2026 तक उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर रहेंगे। उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल की ओर से चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाई जाएगी।
जस्टिस एमके गुप्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट में दूसरे सबसे सीनियर न्यायाधीश थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस संबंध में घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जस्टिस गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। जस्टिस गुप्ता का लॉ करियर शानदार रहा है।
लखनऊ यूनिवर्सिटी से 1987 में लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद जस्टिस एमके गुप्ता ने 6 दिसंबर 1987 को वकील के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने सिविल, किराया नियंत्रण और संवैधानिक कानून के क्षेत्र में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। 12 अप्रैल 2013 को उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट में एडिशनल जस्टिस के तौर पर प्रोन्नत किया गया। 10 अप्रैल 2015 को उन्होंने स्थायी जस्टिस के तौर पर शपथ ली थी।
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1964 को हुआ। उन्होंने 1987 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। 6 दिसंबर 1987 को उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। वकालत के दौरान उनकी मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक और किराया नियंत्रण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों पर विशेषज्ञता रही।
जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश बने। इसके बाद 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए थे। 22 नवंबर 2023 से 4 फरवरी 2024 तक जस्टिस गुप्ता ने इलाहाबाद कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था।
जस्टिस एमके गुप्ता इलाहाबाद हाई कोर्ट में दूसरे सबसे सीनियर न्यायाधीश थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को उन्हें चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की थी। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस संबंध में घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जस्टिस गुप्ता को उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। जस्टिस गुप्ता का लॉ करियर शानदार रहा है।