हिंदी
उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और यूपी में तापमान गिरा, जबकि दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए आज का मौसम अपडेट।
दिल्ली का AQI बेहद खराब
New Delhi: उत्तर भारत में अब सर्दी ने पूरी तरह से पैर पसारना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। 13 से 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी सुबह और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिन के समय हल्की धूप निकलेगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है। सुबह और देर रात के समय हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में जहरीली हवा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार
दिल्ली का औसत AQI “गंभीर श्रेणी” में है, जिससे प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह की सैर और बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आंधी और बारिश ने दी गर्मी से राहत
उत्तर भारत जहां ठंड की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बेंगलुरु में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। कर्नाटक के तटीय और उत्तरी आंतरिक जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने क्षेत्र का मौसम अपडेट जरूर देखें। पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में हल्की बारिश का अनुमान
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के कारण इन क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है।
Weather Update: दिल्ली-NCR में नवंबर में दिख रही दिसंबर जैसी सर्दी, जानिए कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी।