हिंदी
बारिश अलर्ट
New Delhi: देश में एक बार फिर से मानसून ने अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खासकर उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में आज से लेकर 25 अगस्त तक लगातार भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। भारी बारिश के चलते ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर, अयोध्या सहित 15 से अधिक जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है।
बिहार में भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। गया, नालंदा, औरंगाबाद, दरभंगा, बेगूसराय सहित 10 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में वज्रपात का खतरा बना हुआ है।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत में भारी बारिश की संभावना है, जिससे भूस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं। हिमाचल के कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान के दक्षिणी जिलों जैसे बांसवाड़ा, डूंगरपुर और कोटा में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई स्थानों पर जलभराव की खबरें हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
मध्य प्रदेश में जहां अधिकांश जिलों को थोड़ी राहत मिल सकती है, वहीं शिवपुरी, मंदसौर, नीमच और मुरैना जिलों में भारी बारिश का अलर्ट बरकरार है।
Location : New Delhi
Published : 22 August 2025, 7:33 AM IST
Topics : Delhi Weather UP Rain Weather News Weather Update