Live Now

आज की ताजा खबरें Live: राजनीति-राज्य और देश से जुड़ी सभी अपडेट्स, पढ़ें 22 अक्टूबर की बड़ी News

आज की ताज़ा खबरें लाइव 22 अक्टूबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 October 2025, 12:46 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 22 Oct 2025 02:36 PM (IST)

      दिल्ली में छठ पर CM रेखा गुप्ता और एलजी की बैठक

      दिल्ली में छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल (एलजी) की बैठक आज शाम 4:30 बजे होगी। इस बैठक में पूजा की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। दिल्लीवासियों के लिए छठ पूजा की सहज व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    • 22 Oct 2025 01:47 PM (IST)

      लालू यादव से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत का बयान

      कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा कि महागठबंधन में कोई भी झगड़ा नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी उलझनें जल्द दूर हो जाएंगी। गहलोत ने यह भी कहा कि एनडीए से डटकर मुकाबला करेंगे।

    • 22 Oct 2025 01:02 PM (IST)

      अशोक गहलोत और कृष्णा अल्लावरू की तेजस्वी यादव से मुलाकात

      बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और AICC प्रभारी कृष्णा अल्लावरू राजद नेता तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे। इस बैठक में गहलोत ने कहा कि 5-10 सीटों पर विवाद कोई बड़ी बात नहीं है और चुनावी गठबंधन को लेकर चर्चा जारी रहेगी।

    • 22 Oct 2025 12:59 PM (IST)

      चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने की अहम घोषणाएं

      बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को आर्थिक न्याय की जरूरत है और इसके लिए MAA योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत मकान, अन्न और आमदनी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए 30 हजार रुपये वेतन देने का भी ऐलान किया।

    • 22 Oct 2025 12:54 PM (IST)

      केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

      केदारनाथ धाम के कपाट कल यानी गुरुवार को बंद होने वाले है। ऐसे में एक दिन पहले मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान करने में व्यस्त रहे, जबकि प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त किया।

    • 22 Oct 2025 12:50 PM (IST)

      CM रेखा गुप्ता ने आदर्श छठ घाटों के निर्माण की घोषणा की

      मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि यमुना नदी के किनारे 17 स्थानों पर आदर्श छठ घाटों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, दिल्ली में अनुष्ठान के लिए 1000 अतिरिक्त जगहें बनाई जाएंगी, जिनमें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 22 अक्टूबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 22 October 2025, 12:46 PM IST