हिंदी
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (IMG: Dynamite News)
New Delhi: नई दिल्ली से इस वक्त की देश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तरफ झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा है। वहीं, इसी बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर विपक्ष पर काफी सवाल दागे हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा इस वक्त दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं।
"राहुल गांधी का मकसद अराजकता फैलाना है"
जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य संसद में संवाद करना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं और उनकी कोशिश है कि सदन सुचारू रूप से न चल सके।
राहुल गांधी की जंतर-मंतर प्रदर्शन वाली बात पर क्या बोले जेपी नड्डा?
जेपी नड्डा ने कहा, "संसद सत्र की शुरुआत में राहुल गांधी ने नीट मुद्दे पर चर्चा की मांग की। जब सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार हुई तो उन्होंने राम मंदिर का विषय उठा दिया। इसके बाद जब गृह मंत्री जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हुए, तब भी विपक्ष ने सदन को चलने नहीं दिया।" उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से विपक्ष जानबूझकर संसद की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। नड्डा ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन इसके लिए संसद का चलना जरूरी है।
राहुल गांधी की इस बात को किया खारिज
उन्होंने राहुल गांधी के जंतर-मंतर पर गोली चलने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। जेपी नड्डा ने कहा कि संसद में ऐसा दावा किया गया कि जंतर-मंतर पर गोली चली, जबकि वहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं और वे पहले से ही सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार रहे हैं।
"लोकतंत्र में हर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए"
जेपी नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र में हर मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए, लेकिन इसके लिए सदन की कार्यवाही चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष का रवैया यह दिखाता है कि वे चर्चा नहीं बल्कि संसद को बाधित करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इतिहास गवाह है कि सरकार हमेशा संवाद और जवाब देने के लिए तैयार रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Location : New Delhi
Published : 10 August 2026, 7:29 PM IST