हिंदी
यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल (Img: Google)
New Delhi : दिल्ली में प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्रेड एंड टैक्सेस (GST) विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 162 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को विभाग के दौरे के दौरान सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़े स्तर पर ट्रांसफर आदेश जारी किए गए।
इस कार्रवाई के तहत तीन असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल हैं। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया। वे लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। जिस पर अब सख्त कदम उठाया गया है।
इसमें 58 सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-1), 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रेड-2), 74 सीनियर असिस्टेंट (ग्रेड-3) और 5 जूनियर असिस्टेंट (ग्रेड-4) के पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं।
Location : New Delhi
Published : 24 April 2026, 1:42 PM IST