व्यापारी संवाद में अफसरों के सामने उठी बड़ी मांग: जीएसटी जांच में ‘छापा’ नहीं, ‘सर्वे’ शब्द अपनाए विभाग
महराजगंज के परतावल ब्लॉक सभागार में राज्य कर विभाग की ओर से व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों ने GST 2.0, ITC, जांच प्रक्रिया और मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना को लेकर कई सवाल और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। व्यापारियों ने फर्म की जांच के दौरान ‘छापा’ की जगह ‘सर्वे’ शब्द इस्तेमाल करने की मांग की।