हिंदी
शुभेंदु अधिकारी(Source: Google)
Kolkata: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में अपने निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या पर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। शुभेंदु ने इस वारदात को एक 'सोची-समझी साजिश' और 'प्री-प्लान्ड मर्डर' करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी। राज्य में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा ने अब एक भयावह रूप ले लिया है, जिसमें अब तक चंद्रनाथ रथ समेत तीन और लोगों की जान जा चुकी है।
शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। बुधवार रात जब चंद्रनाथ दोहारिया इलाके से गुजर रहे थे, तब 4-5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनके सिर में गोलियां मारकर हत्या कर दी। शुभेंदु के अनुसार, पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सबूत मिले हैं जो इस ओर इशारा करते हैं कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं बल्कि एक टारगेट किलिंग थी।
घटना के बाद से ही भाजपा नेतृत्व आक्रामक है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं को घटना की पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि "अब भाजपा यहाँ के गुंडों का सफाया करने का काम शुरू करेगी।" केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और कई भाजपा विधायक पहले ही मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा चुके हैं।
Hamirpur News: हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना में डूबी 8 लोगों से भरी नाव; चीख-पुकार के बीच तलाश शुरू
चुनाव नतीजों के बाद बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं। पुलिस ने अब तक राज्य भर में करीब 200 मामले दर्ज किए हैं। हिंसा को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर गिरफ्तारियां की जा रही हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी दल का आरोप है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहा है।
Location : Kolkata
Published : 7 May 2026, 5:48 AM IST