शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का यूपी में होगा खुलासा, यहां से पकड़े गए 3 शार्प शूटर! जानें कैसे पुलिस यहां तक पहुंची?
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में जांच एजेंसियों और कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लोग उसी कार में सवार थे, जिसका इस्तेमाल चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में किया गया था। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी शार्प शूटर हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी है।