PM Modi से बात कर भावुक हुए कैप्टन स्मित, बताया- ‘हनुमान चालीस से मिली हिम्मत’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मछार से वीडियो कॉल पर बात कर उनकी बहादुरी और संयम की सराहना की। बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने बताया कि संकट के समय वह हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे और उनके मन में सबकी जान बचाने का संकल्प था।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 October 2026, 12:47 PM IST
google-preferred

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद कठिन और संकटपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस, सूझबूझ व संयम का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित मछार (Captain Smit Machhar) से वीडियो कॉल के माध्यम से खास बातचीत की। प्रधानमंत्री ने संकट के समय कैप्टन स्मित द्वारा दिखाई गई जांबाजी की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि पूरे देश को उनकी हिम्मत पर गर्व है।

इस बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित ने भावुक होते हुए उस खौफनाक मंजर को याद किया। उन्होंने बताया कि जब स्थिति बेहद नाजुक थी, तब वह मन ही मन हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे और उनके मन में सिर्फ एक ही विचार था कि वह विमान में सवार किसी भी इंसान को मरने नहीं देंगे।

बातचीत के दौरान भावुक हुए कैप्टन स्मित मछार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करते हुए कैप्टन स्मित बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार और खास लम्हा करार दिया। कैप्टन स्मित ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

Flydubai Flight FZ1073: भारतीय कैप्टन स्मित मछार के साहस और बहादुरी की पीएम मोदी ने किया सलाम

उन्होंने PM Modi को अपना सबसे बड़ा आदर्श (Role Model) बताते हुए कहा कि संकट की उस घड़ी में देश की मिट्टी के संस्कार और नेतृत्व की प्रेरणा ने उन्हें हौसला दिया, जिससे वे बिना घबराए सही फैसला ले सके।

'भारतीय जान लेने वाले नहीं, जान बचाने वाले होते हैं': पीएम मोदी ने सराहा जज्बा

Captain Smit की हौसला अफजाई करते हुए PM Modi ने कहा कि भारत का इतिहास और संस्कृति हमें दूसरों की रक्षा करना सिखाती है। देश आज गर्व से कह सकता है कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले वीर लोग हैं।

PM Modi ने कैप्टन स्मित की माता गीता बेन का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे को भगवद्गीता के महान उपदेशों और उच्च संस्कारों के साथ बड़ा किया है, जिसका परिणाम आज पूरा देश देख रहा है।

भारतीय पायलट ने बचाई 180 यात्रियों की जान, इजरायली PM नेतन्याहू ने की सराहना

जब भी मुश्किल में होता हूं, हनुमान चालीसा ही देता है संबल

Captain Smit ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब भी जीवन में कोई विपत्ति या कठिन परिस्थिति आती है, तो वे हमेशा हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उस अत्यंत खतरनाक मोड़ पर भी हनुमान चालीसा के पाठ ने उन्हें मानसिक संतुलन और गजब की शक्ति दी। पीएम मोदी ने उनकी इस आस्था और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Location :  New Delhi

Published :  2 October 2026, 12:42 PM IST

Advertisement