जब फ्लाईदुबई प्लेन को मार गिराने का बनने लगा प्लान, जानिए कैसे एक मोड़ ने टाला बड़ा हादसा
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट के हमले के बाद इमरजेंसी कोड जारी हुआ। इजरायल ने एयरस्पेस बंद कर लड़ाकू विमान तैनात किए और प्लेन को गिराने का प्लान बनाया, लेकिन भारतीय कैप्टन की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।