INDIA Bloc Protest: छावनी में तब्दील हुआ चुनाव आयोग का दफ्तर, विपक्ष का जोरदार मार्च; मतदाता सूची के SIR पर संग्राम

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में धांधली के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला है। कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच लुटियंस दिल्ली छावनी में तब्दील हो गई है, जहाँ विपक्ष ने 'वोट चोरी' को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहा है।

Updated : 6 October 2026, 12:06 PM IST
google-preferred

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गई है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर विपक्षी दलों ने आर-पार का मूड बना लिया है। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (INDIA) के आह्वान पर मंगलवार को संसद भवन से लेकर निर्वाचन आयोग मुख्यालय (निर्वाचन सदन) तक एक बड़ा विरोध मार्च किया जा रहा है। इस प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए लुटियंस दिल्ली के संवेदनशील इलाकों को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

संसद से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च और 'वोट चोरी' के आरोप

विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन से अपनी हुंकार भरते हुए चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। इस दौरान विपक्षी नेताओं और सांसदों ने 'वोट चोरी' के गंभीर नारे लगा रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ तौर पर कहना है कि मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर आज देश के लोकतंत्र पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।

राज्यसभा की गणित छोड़ सीधे 403 सीटों पर नजर, अखिलेश यादव के इस एक बयान ने यूपी की सियासत में ला दिया भूचाल

मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं ने एक सुर में चुनाव आयोग की भूमिका और कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए। उनका आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर धांधली की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न विपक्षी दलों के कई बड़े और दिग्गज नेता शामिल हुए, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, छावनी बना लुटियंस जोन

विपक्ष के इस घोषित प्रदर्शन और मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग मुख्यालय और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह अभेद्य कर दिया गया है।

INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का EC दफ्तर के पास धरना, INDIA ब्लॉक का CEC के खिलाफ मार्च, जानिए हर अपडेट

तोर-फोड़ या सुरक्षा उल्लंघन की आशंका को देखते हुए निर्वाचन सदन के चारों ओर अतिरिक्त पुलिस बलों के साथ-साथ भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्स) को तैनात किया गया है। लुटियंस दिल्ली के संवेदनशील मार्गों पर पुलिस ने कड़ा पहरा बिठा रखा है, जिससे पूरा इलाका एक छावनी में तब्दील नजर आ रहा है। इसके बावजूद विपक्षी सांसदों का उत्साह कम नहीं हुआ और कड़ी सुरक्षा के बीच उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  6 October 2026, 12:05 PM IST

Related News

Advertisement