Live Now

INDIA Bloc Protest LIVE: CEC के खिलाफ मार्च में राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के बाद अखिलेश यादव हिरासत में

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से अधिक सांसद मंगलवार को संसद से सड़क तक मार्च कर रहे हैं। मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। AAP और DMK ने दूरी बनाई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 October 2026 , 12:20 PM
google-preferred

New Delhi: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन मंगलवार यानी आज से शुरू हो गया है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला रहा है। विपक्ष का दावा है कि मार्च में 140 से ज्यादा सांसद शामिल हुए।

INDIA ब्लॉक के सांसद संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन की ओर मार्च कर रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक मार्च सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच शुरू होने की योजना है। विपक्ष SIR को लेकर अपनी आपत्तियां और चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें सामने रखेगा।

प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। संसद, निर्वाचन सदन और मार्च वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

INDIA ब्लॉक के इस मार्च से आम आदमी पार्टी और DMK के दूरी बनाने की खबर है। ऐसे में मार्च में शामिल होने वाले दलों और सांसदों की संख्या को लेकर विपक्ष के दावे पर नजर रहेगी। विपक्ष SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग ने Form 6 में बदलाव के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि Form 6 में बदलाव नहीं किया गया, बल्कि एक अतिरिक्त घोषणा पत्र जोड़ा गया है।

 

 

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 06 Oct 2026 12:20 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

       

    • 06 Oct 2026 12:18 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: सांसद अक्षय यादव के तीखे तेवर

      Opposition March against EC: सांसद अक्षय यादव के तीखे तेवर, चुनाव आयोग पर उठाए बड़े सवाल

      #RahulGandhi #Congress #AkhileshYadav #ElectionCommission #BJP #DynamiteNews @samajwadiparty @akshayyadavmp https://t.co/FYPcs0AZki

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

       

    • 06 Oct 2026 12:16 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में, EC मुख्यालय तक मार्च की नहीं थी अनुमति

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, चुनाव आयोग मुख्यालय तक आज के विपक्षी मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

    • 06 Oct 2026 12:13 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

      दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को हिरासत में लिया।

    • 06 Oct 2026 12:11 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़े, चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च के दौरान दिखा अलग अंदाज

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान राहुल गांधी पुलिस के बैरिकेड पर चढ़ते नजर आए। राहुल गांधी विपक्षी सांसदों और नेताओं के साथ चुनाव आयोग की ओर मार्च कर रहे हैं। विपक्ष SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज करा रहा है।

    • 06 Oct 2026 12:10 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: सड़क से सदन तक सरकार और चुनाव आयोग पर विपक्ष का निशाना

       

    • 06 Oct 2026 12:09 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

      नई दिल्ली Live Update: विपक्ष के नेता राहुल गांधी, विपक्षी सांसदों के साथ मकर द्वार से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे हैं। विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। नेताओं का आरोप है कि मतदाताओं को उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है।

    • 06 Oct 2026 12:05 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: मनोज झा ने सरकार और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के विरोध मार्च के दौरान RJD सांसद मनोज झा ने सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर अहंकार इस स्तर पर है तो यह डर का भी संकेत है। मनोज झा ने प्रदर्शन के दौरान लगाए जा रहे नारों का भी जिक्र किया।

    • 06 Oct 2026 12:04 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद भवन से चुनाव आयोग की ओर विपक्ष का मार्च, अखिलेश यादव समेत सपा सांसद शामिल

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के विपक्षी सांसदों का पैदल मार्च संसद भवन से चुनाव आयोग की ओर रवाना हो चुका है। मार्च में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कई सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं। SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष अपना विरोध दर्ज करा रहा है।

    • 06 Oct 2026 12:02 PM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अपर्णा यादव का बड़ा बयान, पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर दिया संदेश

      लखनऊ Live Update: राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रयासों और मेहनत को लेकर अपनी बात रखी। देखिए अपर्णा यादव ने क्या कहा।

       

    • 06 Oct 2026 11:56 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘मुचुआ हटाओ, PDA बचाओ’ के नारे, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

    • 06 Oct 2026 11:54 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: SP Chief Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी का चुनाव आयोग से सीधा कनेक्शन

    • 06 Oct 2026 11:53 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, राहुल गांधी-खरगे समेत कई नेता शामिल

    • 06 Oct 2026 11:52 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, 2017 से 2024 तक के चुनावों का किया जिक्र

      नई दिल्ली Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले भी आयोग पर आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों का जिक्र किया और बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा, “चंडीगढ़ चाल कौन भूल जाएगा?”

    • 06 Oct 2026 11:51 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, Lodhi Estate में जुटे सपा कार्यकर्ता

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के Lodhi Estate में जुटे हैं। हापुड़ के सपा जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान ने SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। देखिए उन्होंने क्या कहा।

    • 06 Oct 2026 11:49 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: चुनाव आयोग के बाहर भारी पुलिस बल, विपक्ष के मार्च की तैयारी

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर भारी पुलिस बल और RAF की तैनाती की गई है। विपक्ष ने SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए हैं। इसी मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सांसदों और नेताओं के चुनाव आयोग तक पैदल मार्च की तैयारी है। देखिए डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता मयंक तंवर की यह खास रिपोर्ट।

    • 06 Oct 2026 11:38 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर BJP पर निशाना साधा

      दिल्ली में चुनाव आयोग तक INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है और भाजपा के इशारों पर चल रहा है।अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को चुनाव आयोग में ही अपना ऑफिस बनवा लेना चाहिए #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SIR #ElectionCommission #BJP #INDIABloc #Trending #Viral @yadavakhilesh @samajwadiparty

      — डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 6, 2026

       

    • 06 Oct 2026 11:36 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav का मार्च,

      INDIA Bloc Protest LIVE: Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav का मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल

       

    • 06 Oct 2026 11:35 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: Lodhi Estate में जुटे सपा कार्यकर्ता, SIR को लेकर रखी अपनी बात

      नई दिल्ली Live Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के Lodhi Estate में मौजूद हैं। SIR को लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। डाइनामाइट न्यूज़ की संवाददाता दीपिका तिवारी से खास बातचीत में सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा, देखिए इस रिपोर्ट में।

    • 06 Oct 2026 11:34 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: रागिनी नायक ने BJP पर साधा निशाना, लोकतंत्र और ‘वोट चोरी’ को लेकर उठाए सवाल

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह समय लोकतंत्र को बचाने और भारतीय संविधान पर कथित हमले के साथ ‘वोट चोरी’ से लोकतांत्रिक प्रक्रिया की रक्षा करने का है।

       

    • 06 Oct 2026 11:32 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: राहुल गांधी का EC दफ्तर के पास धरना

      राहुल गांधी का EC दफ्तर के पास धरना, INDIA ब्लॉक का CEC के खिलाफ मार्च

    • 06 Oct 2026 11:28 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: मार्च में शामिल हुए अखिलेश, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के मार्च में सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि आयोग को ऐसे फैसले लेने चाहिए, जिनसे उसकी निष्पक्षता पर सवाल न उठे।

      अखिलेश यादव ने नागरिकता से जुड़े मामलों में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “बीजेपी को अपना ऑफिस चुनाव आयोग में ही खोल लेना चाहिए।”

    • 06 Oct 2026 11:26 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: सपा सांसद बैरिकेड पर चढ़े, मार्च रोकने पर बढ़ा विरोध

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे INDIA ब्लॉक के मार्च को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इसके बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेता पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए।

      राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPI महासचिव डी. राजा समेत INDIA ब्लॉक के वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। बैरिकेड के दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। संसद से करीब 400 मीटर दूर पहला बैरिकेड लगाया गया है।

    • 06 Oct 2026 11:25 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: पुलिस बैरिकेड पर चढ़े सपा सांसद, मार्च रोकने पर प्रदर्शन

      नई दिल्ली Live Update: चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे INDIA ब्लॉक के मार्च को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका। इसके बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और पार्टी के अन्य नेताओं ने पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताया।

      वहीं, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, CPI महासचिव डी. राजा समेत INDIA ब्लॉक के अन्य वरिष्ठ नेता आकाशवाणी भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। बैरिकेड के दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। संसद से करीब 400 मीटर दूर पहला बैरिकेड लगाया गया है।

    • 06 Oct 2026 11:21 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग, RAF और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात

      नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत RAF के जवानों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

    • 06 Oct 2026 11:19 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: ‘बीजेपी सदस्यों को ही नागरिक मानता है आयोग...’ अखिलेश यादव

      नई दिल्ली Live Update: SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी सदस्यों को ही नागरिक मानता है आयोग...” अखिलेश यादव ने SIR को लेकर भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

    • 06 Oct 2026 11:18 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढ़ी, अखिलेश ने SIR पर उठाए सवाल

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली में चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। RAF के जवान भी मौके पर मौजूद हैं।

      सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, “इलेक्शन कमीशन ने जो किया वो बेहद गलत है और संविधान के खिलाफ है।” इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।

    • 06 Oct 2026 11:15 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग, RAF और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात

      नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए संसद मार्ग पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत RAF के जवानों के साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है। प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    • 06 Oct 2026 11:09 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद से चुनाव आयोग तक थोड़ी देर में निकलेगा विपक्ष का मार्च

      नई दिल्ली Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंडिया गठबंधन के नेता थोड़ी देर में संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च निकालेंगे। मार्च को देखते हुए दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है।

       

    • 06 Oct 2026 11:07 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन शुरू, CEC के इस्तीफे की मांग

      नई दिल्ली Live Update: संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। चुनाव आयोग और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों ने अपना विरोध तेज कर दिया है।

    • 06 Oct 2026 11:05 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग, दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना

      नई दिल्ली Live Update: INDIA गठबंधन के प्रस्तावित विरोध मार्च को देखते हुए पुलिस ने संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग की है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

      पुलिस की ओर से लोगों को प्रदर्शन वाले मार्गों पर जाने से बचने और आने-जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

    • 06 Oct 2026 11:04 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: SIR पर संबित पात्रा ने विपक्ष के दावे पर उठाए सवाल

      नई दिल्ली Live Update: दिल्ली में SIR को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने मतदाता सूची से 13 करोड़ नाम हटाए जाने के विपक्ष के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों का हवाला देते हुए अपना पक्ष रखा।

      संबित पात्रा ने कहा कि बैलेट पेपर से हुए हिमाचल प्रदेश के जिला परिषद चुनावों में बीजेपी समर्थित उम्मीदवार 11 जिला परिषदों में जीते हैं। उन्होंने इसी का जिक्र करते हुए SIR को लेकर विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए।

      देखिए, संबित पात्रा ने SIR और चुनाव आयोग को लेकर और क्या कहा।

    • 06 Oct 2026 11:03 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव के आवास पर जुटे सपा सांसद, जल्द मार्च में होंगे शामिल

      नई दिल्ली Live Update: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिल्ली स्थित आवास पर सपा सांसदों और नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अखिलेश यादव समेत INDIA ब्लॉक के कई नेता थोड़ी देर में मुख्य चुनाव आयुक्त और SIR के खिलाफ विपक्ष के मार्च में शामिल होंगे।

      देखिए, लोधी एस्टेट से डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट।

    • 06 Oct 2026 10:57 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: इमरान मसूद बोले- लोकतंत्र की लड़ाई में कोई बीच का रास्ता नहीं

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के मार्च के बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने विरोध से दूरी बनाने वाले दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई में कोई बीच का रास्ता नहीं हो सकता।

      इमरान मसूद ने AAP और DMK का नाम लेते हुए कहा कि जो लोग राहुल गांधी के साथ खड़े नहीं हैं, वे प्रभावी तौर पर बीजेपी के साथ खड़े हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग को लेकर जनता के भरोसे को कमजोर करने का आरोप लगाया।

      इमरान मसूद ने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव क्यों कर रही है।

    • 06 Oct 2026 10:57 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: अखिलेश यादव दिल्ली रवाना, विपक्ष के मार्च में होंगे शामिल

      नई दिल्ली Live Update: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च में शामिल हो सकते हैं।

      यह मार्च SIR को लेकर विपक्षी दलों की ओर से आयोजित किया जा रहा है। INDIA ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं।

    • 06 Oct 2026 10:56 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: नई दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च को देखते हुए नई दिल्ली जिले में 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 27 कंपनियां पुरुष पुलिसकर्मियों और 4 कंपनियां महिला पुलिसकर्मियों की लगाई गई हैं।

      हर कंपनी में करीब 100 से 115 पुलिसकर्मी शामिल हैं। संसद भवन, संसद मार्ग गोलचक्कर और चुनाव आयोग के गेट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

    • 06 Oct 2026 10:55 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: बॉडीकैम पहनकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे DCP

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए। DCP ने ड्यूटी के दौरान बॉडीकैम पहना हुआ था और मौके पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते दिखे।

      INDIA ब्लॉक के सांसद आज संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। मार्च को देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

    • 06 Oct 2026 10:54 AM (IST)

      INDIA Bloc Protest LIVE: मार्च से पहले संबित पात्रा का विपक्ष पर तंज

      नई दिल्ली Live Update: INDIA ब्लॉक के चुनाव आयोग तक मार्च से पहले बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की मदद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि ‘गणेश जी’ कर रहे हैं।

      संबित पात्रा ने कहा कि देश के मतदाताओं में समझ, ज्ञान और विवेक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता वंशवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने विपक्ष पर आतंकवादियों के समर्थन में खड़े होने का आरोप भी लगाया।

      संबित पात्रा ने कैप्टन स्मित का जिक्र करते हुए कहा कि लोग देश के साथ खड़े लोगों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे व्यक्ति को वोट देगी जो कहता है, “मैं देश नहीं झुकने दूंगा।”

       

    • 06 Oct 2026 10:52 AM (IST)

      LIVE UPDATE: INDIA ब्लॉक के सांसदों ने शुरू किया ‘Save Democracy’ मार्च

      नई दिल्ली Live Update: SIR को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर ‘Save Democracy’ मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यह मार्च SIR को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच निकाला जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  6 October 2026, 10:50 AM IST

Related News

Advertisement