हिंदी
पीएम ने जनता को किया संबोधित
New Delhi: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक" दिन बताते हुए कहा कि यह जनता की शक्ति, विकास की राजनीति और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना की जीत है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश ने बता दिया है कि उसे विवाद नहीं विकास चाहिए, विभाजन नहीं विश्वास चाहिए. आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के करीब करीब हर राज्य में सरकारें बनाई हैं। ये आजादी के आंदोलन का इमोशन था उसका उन्हें लाभ मिला, लेकिन जैसे जैसे आजादी के आंदोलन का इमोशन खत्म हुआ वैसे वैसे कांग्रेस जनता का भरोसा खोती चली गई।
बीते दशकों में देश ने युवाओं की अनेक पीढ़ियां जुड़ी हैं लेकिन गड़ती ही चली गई है। कांग्रेस देश की संस्कृति को नहीं समझ पाई, देश की संवेदनाओं को नहीं समझ पाई। हमारे लिए भारत सबकुछ है. इसलिए बीजेपी अपने विचार विजन और विकास के विश्वास पर खरा उतरकर देश की पसंद बन रही है। बीजेपी परिवार की नहीं जमीन से जुड़ी राजनीति करती है।
पीएम ने बंगाल में जीत को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की साधना सफल हुई और "गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला" है।
पुडुचेरी/असम: पुडुचेरी में एनडीए सरकार पर विश्वास के लिए जनता को धन्यवाद दिया और एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर कहा कि 2013 में, जब भाजपा ने मुझे अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और जब मैं नामांकन दाखिल करने के लिए काशी गया और पत्रकारों से घिर गया, तो मेरे हृदय से एक आवाज़ निकली। मैंने कहा, मैं यहां अपनी मर्जी से नहीं आया हूं, न ही किसी ने मुझे भेजा है।
मां गंगा ने मुझे बुलाया है. गंगा के साथ-साथ हमें ब्रह्मपुत्र का भी आशीर्वाद मिला है। मां कामाख्या ने भी हमें आशीर्वाद दिया है। असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा और एनडीए पर अपना विश्वास जताया है।
Location : New Delhi
Published : 4 May 2026, 8:47 PM IST
Topics : Assembly Election Result 2026 assembly results PM Modi Results on Dynamite News west bengal election results