हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: शुक्रवार को घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। वैश्विक तेल बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद आज कीमतें स्थिर बनी रहीं। इससे उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है, हालांकि हाल ही में हुई बढ़ोतरी का असर अभी भी बाजार में महसूस किया जा रहा है।
इस महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में औसतन 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। 1 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनावपूर्ण हालात के बीच यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3,071.50 रुपये हो गई है, जो पहले 2,078.50 रुपये थी। मुंबई में यह कीमत 3,024 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 2,031 रुपये थी। इस बढ़ोत्तरी के बाद व्यापारिक उपयोगकर्ताओं पर खर्च का दबाव बढ़ गया है।
घरेलू रसोई गैस की कीमतों में मार्च में प्रति सिलेंडर 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के आंकड़ों के अनुसार-
14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में अब 913 रुपये है।
5 किलो वाले फ्री ट्रेड (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी लगभग 261 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडरों पर अलग नियम लागू होते हैं, लेकिन अधिकांश घरेलू उपभोक्ता इसी दर पर गैस प्राप्त कर रहे हैं।
दिल्ली: घरेलू 913.0 रुपये | कमर्शियल 3071.5 रुपये
मुंबई: घरेलू 912.5 रुपये | कमर्शियल 3024.0 रुपये
कोलकाता: घरेलू 939.0 रुपये | कमर्शियल 3202.5 रुपये
चेन्नई: घरेलू 928.5 रुपये | कमर्शियल 3237.0 रुपये
अगरतला: घरेलू 1073.5 रुपये | कमर्शियल 3415.5 रुपये
भोपाल: घरेलू 918.5 रुपये | कमर्शियल 3077.0 रुपये
देहरादून: घरेलू 932.0 रुपये | कमर्शियल 3124.5 रुपये
फतेहाबाद: घरेलू 942.0 रुपये | कमर्शियल 3150.5 रुपये
गंगटोक: घरेलू 1065.5 रुपये | कमर्शियल 3577.5 रुपये
लगातार दूसरे महीने LPG गैस सिलेंडर के घटे दाम, जानें कब से लागू होगी नई कीमतें
सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू LPG की कोई कमी नहीं है। हालांकि पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सप्लाई चेन पर दबाव बना हुआ है। इसे नियंत्रित करने के लिए रीफिल बुकिंग के बीच गैप को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन किया गया है। साथ ही “एक घर, एक कनेक्शन” नियम को भी सख्ती से लागू किया गया है।
LPG कीमतों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है, लेकिन हालिया बढ़ोतरी का असर घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं पर दिख रहा है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर ही आगे की कीमतें निर्भर करेंगी।
Location : New Delhi
Published : 8 May 2026, 9:57 AM IST