झारखंड विधानसभा घेराव में बड़ा ट्विस्ट: उपद्रवियों पर छात्रों के बयान पर FIR दर्ज, पुलिस खंगालेगी फुटेज

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। विधानसभा घेराव के दौरान हुए बवाल के बाद अब छात्रों की शिकायत पर ही अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जानिए पूरा मामला

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 August 2026, 8:30 AM IST
google-preferred

Ranchi: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं (JPSC-JSSC) में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 20 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे युवाओं का सब्र उस समय टूट गया, जब सरकार से तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही।

इसके बाद हजारों छात्रों ने विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई। हालांकि, इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल के बाद अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए उपद्रवियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

छात्रों के बयान पर दर्ज हुई FIR, असामाजिक तत्वों की तलाश

मामले में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब रांची पुलिस ने खुद प्रदर्शनकारी छात्रों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। 'JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच' की शिकायत पर विधानसभा थाने में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ बाहरी लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। अब पुलिस उपद्रवियों की पहचान के लिए घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाल रही है।

Jharkhand Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, कई जगहों पर प्रदर्शन और सड़कें जाम

बैरिकेडिंग तोड़ी और पथराव किया, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

घेराव के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने जबरन बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। बचाव और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस झड़प में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

CBI जांच और 14वीं JPSC रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

उल्लेखनीय है कि अभ्यर्थी लंबे समय से 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने और पूरी प्रक्रिया की सीबीआई (CBI) जांच की मांग कर रहे हैं। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि उनका मकसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन था, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रची। फिलहाल रांची पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Location :  Ranchi

Published :  13 August 2026, 8:30 AM IST

Related News

Advertisement