सुबह-सुबह मौत बनकर दौड़ी पिकअप! एक झपकी ने उजाड़ दिया परिवार, लातेहर में ये क्या हुआ?

लातेहार के हेरहंज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। पांकी से आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि घटना के बाद चालक मौके से गायब हो गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 20 June 2026, 4:20 PM IST
google-preferred

Latehar: झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हेरहंज थाना क्षेत्र के इनातु गांव के पास हेरहंज-पांकी मुख्य सड़क पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी बाउंड्रीवाल से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दिलीप साव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

चालक को आई झपकी

जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन पांकी की ओर से हेरहंज आ रहा था। रास्ते में इनातु गांव के पास चालक को कथित तौर पर झपकी आ गई। इसी वजह से वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सीधे सड़क किनारे स्थित ग्रामीण विनोद यादव की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने जोरदार आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़ लगाई।

Deoria News: कपड़ा खरीदने निकले पिता-पुत्र की रेलवे ट्रैक पर मौत, हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

हादसे के तुरंत बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने वाहन में फंसे घायल को बाहर निकालने और बचाने की कोशिश की। हालांकि, दिलीप साव की हालत बेहद गंभीर थी और इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हेरहंज थाना की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद चालक हुआ फरार

घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय वाहन में और कौन-कौन मौजूद था। फिलहाल वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

कमरे में छिपी थी पत्नी, दरवाजा तोड़कर पहुंचा पति… फिर जो हुआ उसने तीन बच्चों से छीन ली मां

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

दिलीप साव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने बताया कि दिलीप बेहद मिलनसार और मददगार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। थाना प्रभारी कृष्ण पाल पवैया ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं फरार चालक की तलाश भी जारी है।

Location :  Latehar

Published :  20 June 2026, 4:20 PM IST

Advertisement