हिंदी
अभिजीत दीपके को युवक ने मारा थप्पड़ फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Abhijeet Dipke Slapped: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया जब कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस शुरु हो गई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई। कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक अचानक मंच के नजदीक पहुंचा और अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों से बातचीत में खुद को जयपुर का निवासी और राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थक बताया। उसने दावा किया कि उसका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
DN Exclusive: मालवीय नगर अग्निकांड में नया मोड़, जानें क्यों कर रहे हैं लोग प्रर्दशन?
आरोपी युवक ने आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। युवक ने दीपके को जिहादी मानसिकता वाला बताते हुए कहा कि वह उनके विचारों और गतिविधियों का विरोध करता है। हालांकि, उसने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया।
घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने यह कदम व्यक्तिगत विरोध में उठाया या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।
US-Iran Deal Impact: अमेरिका और ईरान डील के बीच भारत को क्या होगा फायदा?
इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक कार्यक्रमों की सुरक्षा और राजनीतिक विरोध की सीमाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 15 June 2026, 6:44 PM IST