पहलगाम हमले के बाद पहली बार भारत ने खोला पाकिस्तान के लिए Air Space, जानें पीछे का कारण

पहलगाम हमले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए पहली बार एयरस्पेस खोल इंसानियात का एक नया उदाहरण पेश किया हैं। तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सिर्फ 4 घंटों के के लिए गई।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 December 2025, 4:07 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत ने पहलगाम हमले के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए पहली बार एयरस्पेस खोल इंसानियात का एक नया उदाहरण पेश किया हैं। तूफान दितवाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री ले जा रही पाकिस्तान की ओवरफ्लाइट को अपने एयरस्पेस से गुजरने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सिर्फ 4 घंटों के के लिए गई। ओवरफ्लाइट यानी, जब कोई विदेशी विमान किसी देश की सीमा के ऊपर से गुजरता है, लेकिन वहां लैंड नहीं करता, तो उसे ओवरफ्लाइट कहते हैं।

सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे भारतीय एयरस्पेस के ऊपर से उड़ान भरने की रिक्वेस्ट की थी। पाकिस्तान ने 1 दिसंबर को ही ओवरफ्लाइट इजाजत मांगी थी। इसका मकसद श्रीलंका को मानवीय मदद देना बताया गया। इसे देखते हुए भारत ने बहुत तेजी से रिक्वेस्ट प्रोसेस की। इस दौरान सोमवार को 5.30 बजे आधिकारिक चैनलों के जरिए पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरने की परमिशन दी गई। इसकी जानकारी पाकिस्तान सरकार को दे दी गई।

पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात: इमरान खान के समर्थन में बड़ा मार्च, अडियाला जेल पर बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया था। इसके कारण पहले पाकिस्तान ने, फिर भारत ने अपना एयरस्पेस एक-दूसरे के विमानों के लिए बंद कर दिया। भारतीय अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने 1 दिसंबर को दोपहर करीब 1:00 PM (IST) पर भारतीय एयरस्पेस में उड़ान भरने की उसी दिन की परमिशन के लिए अपनी फॉर्मल रिक्वेस्ट दी थी। चार घंटे बाद इसे क्लियरेंस दे दिया गया।

भारतीय अधिकारियों ने कहा, "पाकिस्तान ने सोमवार करीब 1 बजे हमें ओवरफ्लाइट के लिए आधिकारिक निवेदन दिया। जिसमें उसी दिन यानी 1 दिसंबर 2025 को इंडियन एयरस्पेस के ऊपर से उड़ने की परमिशन मांगी गई थी। यह देखते हुए कि रिक्वेस्ट श्रीलंका को मानवीय मदद से जुड़ी थी, भारत सरकार ने रिक्वेस्ट को जल्दी से क्लियर कर दिया और आज 1730 बजे आधिकारिक चैनल के जरिए पाकिस्तान सरकार को इस बात की जानकारी दे दी. इसे सबसे कम 4 घंटे के नोटिस पीरियड में प्रोसेस किया गया।"

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी का बयान Viral, जानिए क्या कहा?

श्रीलंका में बाढ़ का कहर

श्रीलंका में चक्रवात दित्वाह ने भारी तबाही मचाई है। 28 नवंबर को बंगाल की खाड़ी से तट पर पहुंचा यह चक्रवात तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश लेकर आया, जिससे पूरे देश में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई। यह इस दशक की सबसे भयानक बाढ़ है, जो 2004 के सुनामी के बाद सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताई जा रही है। इस बाढ़ की अबतक 355 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 366 लोग लापता हैं। इस आपदा को देखते हुए श्रीलंका में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 December 2025, 4:07 PM IST