हिंदी
भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ डीवाई चंद्रचूड़ (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में गुरुवार को ऑनलाइन न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ की 10वीं वर्षगांठ बेहद भव्य तरीके से मनाई गई। इस मौके पर आयोजित 'यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड-2025' समारोह में देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) डॉ डीवाई चंद्रचूड़ ने विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ चंद्रचूड़ ने न सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ की पत्रकारिता की तारीफ की, बल्कि उन्होंने भारत में बदलते सामाजिक परिदृश्य, विशेषकर महिलाओं की भूमिका और युवा शक्ति को लेकर भी अहम बातें कहीं। अपने संबोधन में उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ और इसके संस्थापक मनोज टिबड़ेवाल आकाश को पत्रकारिता में नए मानक गढ़ने के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा, "डाइनामाइट न्यूज़ ने पत्रकारिता में एक नई दिशा दी है, जो ईमानदारी, सच्चाई, सटीकता और निष्पक्षता पर आधारित है। यह केवल न्यूज़ चैनल नहीं बल्कि पत्रकारिता की उस धारा का प्रतिनिधित्व करता है, जो देश के सामाजिक परिवर्तन को दर्शाता है।"
पूर्व CJI डॉ डीवाई चंद्रचूड़ ने 'यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड्स 2025' के कार्यक्रम में कहा कि डाइनामाइट न्यूज़ ने सच्चाई, निष्पक्षता और सटीकता के साथ पत्रकारिता के नए मानक स्थापित किए हैं।#DynamiteNews10thAnniversary#YoungIndiaCountryAward2025#DrDYChandrachud pic.twitter.com/1YdCy13Iwj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 18, 2025
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में जब सोशल मीडिया पर नकारात्मक खबरें ज्यादा ध्यान खींचती हैं, ऐसे समय में डाइनामाइट न्यूज़ की सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता एक मिसाल है। उन्होंने कहा, "देश के विकास को केंद्र में रखकर की गई रिपोर्टिंग भी सफल हो सकती है- डाइनामाइट इसका उदाहरण है।"
निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता पर बात करते डॉ डीवाई चंद्रचूड़ (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
डॉ चंद्रचूड़ ने अपने भाषण में भारत की युवा जनसंख्या की ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि 49 वर्ष से कम आयु के लोग देश की 85% आबादी हैं, और 10 वर्ष से कम उम्र के 25 करोड़ बच्चे हैं। यह दर्शाता है कि भारत युवा ऊर्जा से भरा हुआ देश है। उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि पुरस्कार पाने वाली तीनों महिलाएं हैं, जो एक नए भारत के चरित्र को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "आज महिलाएं सिर्फ डॉक्टर नहीं बल्कि न्यूरोसर्जन, कार्डियक सर्जन, वॉरशिप कमांडर और सुप्रीम कोर्ट की जज भी बन रही हैं। यह एक बदलते भारत की तस्वीर है।"
'यंग इंडिया कंट्री अवॉर्ड्स' के दौरान देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि डाइनामाइट न्यूज़ आज युवाओं के बीच खबरों का एक सशक्त और विश्वसनीय माध्यम बन चुका है।#DynamiteNews10thAnniversary#YoungIndiaCountryAward2025#DrDYChandrachud pic.twitter.com/E9ExAMehFW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 18, 2025
पत्रकारिता के मूल्यों पर डाले विचार
CJI ने अपने भाषण में पत्रकारिता के मूल्यों पर भी गंभीर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सच्चाई का साथ देना ही पत्रकारिता का मूल उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि "तथ्यों का अति-सरलीकरण न्याय का विरूपण हो सकता है।" डॉ चंद्रचूड़ ने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वे सिर्फ रिपोर्टिंग न करें, बल्कि उस रिपोर्टिंग में संदर्भ और गहराई होनी चाहिए, ताकि आम जन को तथ्यात्मक जानकारी मिल सके।
CJI डॉ. चंद्रचूड़ का बड़ा बयान (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज)
उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ की दस वर्षों की यात्रा को सराहते हुए कहा, 'पहले दस साल किसी भी संस्थान के लिए नींव का समय होता है- सबसे कठिन दौर होता है। लेकिन डाइनामाइट न्यूज़ ने इस दौर को पार करते हुए एक मजबूत पहचान बनाई है।"
अपने भाषण के अंत में उन्होंने एडिटर-इन-चीफ मनोज टिबड़ेवाल को व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी और उन्हें और उनकी टीम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, "आयु मैं बड़े होने के नाते मैं डाइनामाइट न्यूज़ को आने वाले वर्षों के लिए और अधिक सफलता की शुभकामनाएं देता हूँ।"
Location : New Delhi
Published : 18 October 2025, 3:16 PM IST
Topics : DY Chandrachud Dynamite News 10th Anniversary New Delhi YICA 2025 Young India Country Awards 2025