हिंदी
दिल्ली में फायरिंग
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को फायरिंग की वारदात सामने आयी है। दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में हथियार बंद तीन हमलावरों ने एक जोड़े पर फायर कर दी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली लगने वाले युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साहिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फूड पॉइंट 'Jaat Saab Chap Wala' में खाना खाने के लिए बैठा था। उसी दौरान पास में बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामूली नोकझोंक देखते ही देखते हिंसक हो गई और आरोप है कि इसी विवाद के बाद साहिल पर गोली चला दी गई।
गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल साहिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा लग रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
खबर अपडेट हो हो रही है...
Location : New Delhi
Published : 26 May 2026, 10:20 PM IST