कोल्हुई में महिला ने मचाया हंगामा, पुलिस के लिए बनी सिरदर्द

महराजगंज जिले के कोल्हुई (Kolhui) कस्बे में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला कई दिनों से रोड पर लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। महिला की हरकतों से यातायात भी बाधित हो रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 May 2026, 12:34 PM IST
google-preferred

Maharajganj: जिले के कोल्हुई कस्बे में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला पुलिस का सिरदर्द बन गई है। मंगलवार को महिला ने एक युवक के गले पर चाकू रख दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

महिला चाकू लेकर कस्बे में घूम रही थी। इसी दौरान कोल्हुई का नशेड़ी युवक उससे मिला। दोनों ने पहले सिगरेट साझा की और बातचीत की। अचानक महिला ने युवक के गले पर चाकू रख दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इस दृश्य को मोबाइल पर कैद कर लिया जो अब वायरल हो गया है।

महराजगंज: सोनौली में चोरों का आतंक, एक हफ्ते में तीसरी बड़ी चोरी से दहशत

पहले भी कई बार किया हंगामा

यह महिला पहली बार ऐसी घटना नहीं कर रही है। दो दिन पहले ही कोल्हुई चौराहे पर उसने वाहनों को रोककर हंगामा किया था। इसके अलावा फरेंदा और पुरंदरपुर क्षेत्रों में भी वह पहले हंगामा कर चुकी है। कुछ दिन पहले कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकडेगवा गांव में रात के समय पहुंचकर उसने वहां भी उपद्रव किया था।

महराजगंज में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन मौन

पुलिस का बयान

कोल्हुई थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल वह अपने घर पर है। पुलिस मामले की निगरानी कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 May 2026, 12:34 PM IST

Advertisement