हिंदी
बिना संबंध नई पीढ़ी को जन्म देने की क्षमता- फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: देश की न्यायपालिका और राजनीतिक हलकों में इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के एक नए संगठन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें इस संगठन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI से जांच की मांग की गई है। दरअसल, इस पूरे विवाद की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश की एक मौखिक टिप्पणी के बाद हुई थी, जिसके बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया।
इस सियासी बहस के बीच विज्ञान से जुड़ा एक रोचक पहलू भी सामने आया है, प्रकृति में कॉकरोच सहित कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जो बिना किसी शारीरिक संबंध के भी अपनी नई पीढ़ी को जन्म देने की क्षमता रखते हैं।
नए बच्चों को जन्म देने की क्षमता
मादा कॉकरोच को अपनी अगली पीढ़ी को जन्म देने के लिए नर कॉकरोच के संपर्क की आवश्यकता नहीं होती है। यदि किसी विशेष परिस्थिति या संकट के समय आसपास नर मौजूद न हों, तो मादा के शरीर में मौजूद अंडे खुद विकसित होकर नए बच्चों को जन्म देने की क्षमता रखते हैं। जब कई मादा कॉकरोच एक साथ समूह में रहती हैं, तो यह क्षमता और भी अधिक सक्रिय हो जाती है। बिना नर के प्रजनन की इस प्राकृतिक प्रक्रिया को पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है। इसमें मादा जीव बिना किसी संभोग के ही संतान पैदा कर सकती है, क्योंकि उसे नर की आवश्यकता नहीं होती।
शार्क
हैमरहेड और बोनेटहेड जैसी कुछ शार्क प्रजातियों में विज्ञान ने ‘वर्जिन बर्थ’ यानी बिना नर के जन्म देने की दुर्लभ घटना दर्ज की है। इसमें मादा शार्क बिना नर के संपर्क में आए ही संतान उत्पन्न करने में सक्षम होती है
छिपकलियां
न्यू मेक्सिको व्हिपटेल छिपकली की पूरी आबादी में केवल मादाएं ही पाई जाती हैं। ये अनोखे जीव बिना नर के हस्तक्षेप के अपने ही क्लोन तैयार कर प्रजनन कर लेते हैं।
कोमोडो ड्रैगन
दुनिया की सबसे विशाल छिपकलियों में से एक कोमोडो ड्रैगन की मादा प्रजाति को प्रजनन के लिए नर की आवश्यकता नहीं होती। यह बिना किसी संपर्क के अकेले ही अपने अंडों को निषेचित कर संतान उत्पन्न कर सकती है।
कीड़े-मकोड़े
प्रकृति में मधुमक्खियां, चींटियां, एफिड्स और जल पिस्सू यानी डैफनिया जैसे कई छोटे जीव बिना किसी शारीरिक संबंध के अपनी आबादी को तेजी से बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।
Location : New Delhi
Published : 26 May 2026, 5:25 PM IST