कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की आहट, सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ दिल्ली में बैठकों का दौर

कर्नाटक कांग्रेस के कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में बड़े बदलाव अटकलें फिर जोर पकड़ने लगीं हैं। सीएम सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया गया है। दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 26 May 2026, 12:14 PM IST
google-preferred

New Delhi: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में फेरबदल की चर्चाएं एक बार फिर जोर पकड़ने लगी हैं। दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को दिल्ली तलब किया है। उनके साथ ही कुछ अन्य मंत्री भी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। दिल्ली में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ बैठकों का दौर शुरु हो गया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में थोड़ी देर बाद बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल कई अन्य नेता भाग लेंगे।

राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि दिल्ली में हो रही इस बैठक में आज कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के कार्यकाल पर आखिरी फैसला लिया जा सकता है।

मायावती ने नहीं खोला दरवाजा… कांग्रेस नेताओं को लौटना पड़ा बैरंग, यूपी की राजनीति में तेज हुई हलचल

शीर्ष नेतृत्व में बदला पर मंथन के साथ ही बैठक में कर्नाटक मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चर्चा किये जाने की संभावना है।

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत का श्रेय डीके शिवकुमार को दिया जाता रहा। ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी लंबे समय तक असमंजस में देखी गई। इसकी वजह थी कि सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ही अनुभवी नेता हैं।

Tamil Nadu Politics: TVK को कांग्रेस का सशर्त समर्थन, विजय सरकार गठन की ओर…

आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री। लेकिन शिवकुमार के समर्थक मानते हैं कि उनके नेता को ही सीएम बनाया जाना चाहिये। समय-समय पर यह मांग जोर पकड़ती रहती है और सीएम पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होती रहती हैं। माना जाता है कि आज दिल्ली में हो रही बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जायेगी और इसका कोई ऐसा समाधान निकाला जायेगा, ताकि यह मुद्दा बार-बार चर्चा का विषय न बना पाए।

Location :  New Delhi

Published :  26 May 2026, 11:47 AM IST

Advertisement