Balrampur: महिला से झपटमारी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लॉकेट बरामद

कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 10 दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है।

Balrampur:  कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने 10 दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। लूटा गया मोबाइल अभी बरामद नहीं हो सका है।

23 अप्रैल को ग्राम सिरसिया निवासी एक महिला कोतवाली देहात थाने पहुंची थी। महिला ने बताया कि वह घर का सामान लेने बाजार गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल और गले में पहना लॉकेट छीन लिया और भाग गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मुखबिर से मिली सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोतवाली देहात पुलिस की टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही थी। रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि लूट करने वाले दो युवक बहादुरापुर से दुल्हिनपुर मार्ग पर मौजूद हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

बलरामपुर सड़क हादसा: सीमेंट चादरों से कुचली गई जिंदगी, महिला की मौत

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम हरिओम पाण्डेय और रमेश शुक्ला उर्फ नान्हू बताया। दोनों देवरिया कला गांव, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 23 अप्रैल को महिला से लूट की घटना कबूल की है। उनके पास से महिला का पीली धातु का लॉकेट मिल गया। मोबाइल के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मोबाइल बरामदगी और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जांच की जा रही है। इस खुलासे में उप निरीक्षक हरिश्चन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल ऋतुराज यादव और हेड कांस्टेबल मुन्ना प्रसाद की अहम भूमिका रही।

बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: सीमेंट तले दफन हुई खुशियां, एक झटके में उजड़ गया गुलाम का परिवार

क्षेत्र में लगातार हो रही झपट्टामार घटनाओं के बाद इस गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजार या भीड़भाड़ वाली जगह पर मोबाइल और जेवर का ध्यान रखें।

Location :  Balrampur

Published :  3 May 2026, 6:20 PM IST

Advertisement