देवरिया में मनबढ़ शख्स का आतंक: मोहल्लेवासी दहशत में, जान से मारने की दे रहा धमकी
देवरिया खास के वार्ड नंबर 22 में एक मनबढ़ युवक के उत्पात से पूरा मोहल्ला दहशत में है। शराब के नशे में धुत होकर लोगों से छिनैती और गाली-गलौज करना उसकी आदत बन चुकी है। हाल ही में मजदूरी करके लौट रहे युवक पर हमले की घटना ने हालात को और भयावह बना दिया।