देवघर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा वार: ब्राउन शुगर और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

देवघर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर और 1.45 लाख रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 May 2026, 8:37 PM IST
google-preferred

Deoghar: देवघर में नशे के बढ़ते कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। नगर थाना क्षेत्र के बसवरिया स्थित गांधी नगर में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर और भारी नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है।

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी छापेमारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बसवरिया के गांधी नगर इलाके में छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

ब्राउन शुगर और नकदी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की। इसके साथ ही लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए, जिसे अवैध नशा कारोबार से जुड़ी रकम माना जा रहा है।

शक, झगड़ा और मौत… देवघर में पत्नी का कातिल निकला पति, जानें कैसे हुआ खुलासा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान बंटी महथा के रूप में की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था।

दो अन्य लोगों पर भी शक

पुलिस ने मामले में दो अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई है। इनमें राहुल महथा उर्फ राहुल चौधरी और विश्वनाथ महथा उर्फ डेनगे के नाम शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

गंभीर आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत भी उस पर पहले मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

देवघर में ‘स्मैक सिंडिकेट’ पर पुलिस का बड़ा वार, 8.43 ग्राम ब्राउन शुगर संग 2 तस्कर गिरफ्तार

तकनीकी टीम की भी अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ, नगर थाना प्रभारी और कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे। साथ ही तकनीकी शाखा की टीम ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की सख्त चेतावनी

देवघर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा है कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoghar

Published :  26 May 2026, 8:37 PM IST

Advertisement