सीतापुर: धूल भरी आंधी का कहर, दीवार गिरने से महिला की मौत, कई घायल

सीतापुर में सोमवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। कई स्थानों पर पेड़, दीवार और छप्पर गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 26 May 2026, 8:32 PM IST
google-preferred
Sitapur: सीतापुर में सोमवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। कई स्थानों पर पेड़, दीवार और छप्पर गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, परिवार दबा

पिसावां क्षेत्र के बराहमऊ खुर्द गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में नासिर, उनकी पत्नी किस्मत जहां, आहद और अमन मलबे में दब गए।

महिला की मौत, तीन घायल अस्पताल में भर्ती

इस दर्दनाक हादसे में किस्मत जहां की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिसावां में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आंधी से कृषि को भी भारी नुकसान

तेज आंधी के चलते आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगह कच्चा आम टूटकर गिर गया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

प्रशासन ने जताई बारिश और ओलावृष्टि की आशंका

जिला आपदा राहत विशेषज्ञ हीरालाल ने बताया कि आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे स्थिति और प्रभावित हो सकती है।

Location :  Sitapur

Published :  26 May 2026, 8:32 PM IST

Advertisement