देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में शुक्रवार को आए भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने 52 गांवों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं से बिजली के खंभे और तार टूट गए। जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दर्जनों परिवारों के टिनशेड और छप्पर उड़ गए। जबकि कई मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा है।
सीतापुर में सोमवार रात मौसम ने अचानक करवट ली और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। कई स्थानों पर पेड़, दीवार और छप्पर गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस आपदा में 18 लोगों की मौत और 5 घायल हुए हैं। 24 पशुओं की भी जान गई है। सीएम ने राहत कार्य तेज करने और 24 घंटे में मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।
महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में कुदरत का दोहरा कहर देखने को मिला। आगजनी की घटनाओं से जूझ रहे लोगों पर अब तेज आंधी ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। राजाबरी गांव में बिजली के पोल टूटने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।