आग से उबरे नहीं थे लोग, अब आंधी ने मचाई तबाही, महराजगंज में जनजीवन अस्त-व्यस्त

महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में कुदरत का दोहरा कहर देखने को मिला। आगजनी की घटनाओं से जूझ रहे लोगों पर अब तेज आंधी ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। राजाबरी गांव में बिजली के पोल टूटने से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 April 2026, 7:14 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के ठूठीबारी इलाके में कुदरत ने एक बार फिर ऐसा कहर बरपाया कि लोग दहशत में आ गए। पिछले कई दिनों से आगजनी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण अभी संभल भी नहीं पाए थे कि रात आई भीषण आंधी ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। तेज हवाओं की रफ्तार इतनी खतरनाक थी कि कई जगह तबाही के निशान छोड़ गई। इस प्राकृतिक मार ने लोगों का सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

राजाबरी गांव में सबसे ज्यादा तबाही

इस आंधी का सबसे ज्यादा असर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजाबरी में देखने को मिला। यहां तेज हवाओं के चलते बिजली के भारी-भरकम पोल बीच से टूटकर नीचे गिर गए। कई जगह हाई-वोल्टेज तार सड़क पर बिखरे पड़े हैं, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, रात भर लोग घरों में दुबके रहे और बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके।

सख्त एक्शन मोड में महराजगंज डीएम: 15 अप्रैल तक चलेगा यह बड़ा अभियान, गलती करने वाले अफसरों की खैर नहीं

बिजली ठप, अंधेरे में डूबा इलाका

बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पेड़ उखड़े, छप्पर उड़े, ग्रामीणों का छलका दर्द

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र पहले ही आग लगने की घटनाओं से जूझ रहा था। फसलें, भूसा और घरेलू सामान पहले ही नुकसान झेल चुके थे। अब अचानक आई इस आंधी ने बाकी बची राहत भी छीन ली। कई जगह बड़े पेड़ उखड़ गए, जबकि छप्पर और टीन शेड हवा में उड़ गए। इससे ग्रामीणों के सामने रोजमर्रा की जिंदगी चलाना मुश्किल हो गया है।

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश में 266 जजों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिजली विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड में

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने और टूटे तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे टूटे तारों और गिरे पोलों के पास न जाएं। फिलहाल प्रभावित ग्रामीण प्रशासन से जल्द राहत और मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 5 April 2026, 7:14 PM IST

Advertisement